Breaking News

खास खबर:बिट्टू बजरंगी के वीडियो उचित नहीं, बजरंग दल से उसका कोई संबंध नहीं, विहिप ने गिरफ्तारी के बाद किया ट्वीट

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त 2023)

नूंह। नूंह हिंसा के लिए भड़काऊ बयान और वीडियो जारी करने वाले गौरक्षक बजरंग दल के प्रमुख बिट्टू बजरंगी से विश्व हिन्दू परिषद ने किनारा कर लिया है। कल ही बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिट्टू बजरंगी की गिरफ़्तारी की ख़बर के बाद विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी की टिप्पणी आई है।

विश्व हिंदू परिषद ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक हैंडल से लिखा है, ”राज कुमार उर्फ़ बिट्टू बजरंगी, जिसे बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है, उसका बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा।उसके द्वारा कथित रूप से जारी किए गए वीडियो की सामग्री को भी विश्व हिन्दू परिषद उचित नहीं मानती।

 

Check Also

चुनाव आयोग की फाइलें सार्वजनिक हों, SIR पर लगे रोक’, सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी और INDI गठबंधन की 10 बड़ी मांगें

🔊 Listen to this नई दिल्ली। देश की चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और एसआईआर को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-