Breaking News

जीएसटी और नोटबंदी से आई मंदी – केन्द्रीय मंत्री

सीहोर (मध्य प्रदेश) ।   अपनी सादगी के लिए चर्चित रहे केन्द्रीय मंत्री प्रताप सिंह सारंगी ने बड़ा बयान दिया है। मोदी  सरकार में पशुपालन राज्य मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी का कहना है कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण मंदी आई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति में बदलाव होगा। यह बयान उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में दिया। वह यहां केंद्रीय पूनी सयंत्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि मंदी में जल्द ही बदलाव होगा।

मंत्री ने कहा कि किसी भी कंपनी और उद्योग के कर्मचारियों का रोजगार नहीं छीना जाएगा। सुबह होने से पहले रात घनी होती है। मंदी से उद्योग धंधों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। इससे ऊबरने के लिए केंद्र सरकार कोशिशें कर रही हैं।

यही नहीं केन्द्रीय मंत्री ने  गाय और राम राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि  गाय और राम राजनीति का नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव का मुद्दा है। गाय को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने एक हजार गौशालाएं बनाने का संकल्प किया है जोकि अच्छी बात है। वह इस काम में सरकार की मदद करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के बोलने से पहले मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा था कि भाजपा ने 15 साल प्रदेश में शासन किया। मगर गाय और राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार ने गायों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सारंगी से कहा कि आप इसे अन्यथा न लें क्योंकि आप अलग तरह के नेता हैं। आपकी सादगी हम जैसे नेताओं के लिए मिसाल है। इसके बाद उन्हें सलाह देते हुए मंत्री ने उन्हें राम और गाय के नाम पर राजनीति न करने को कहा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :आईजीएल के सीएसआर सहयोग से नगर निगम परिसर में निर्मित फव्वारे का लोकार्पण, महापौर दीपक बाली बोले— विकास के रास्ते में आने वाले ‘सांप-बिच्छुओं’ की नहीं करता परवाह, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2026) काशीपुर। नगर निगम परिसर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-