Breaking News

बड़ी खबर :आज तड़के फिर 4.1 तीव्रता के भूकंप से दहले लोग,जानमाल का नुकसान नहीं

लगातार भूकंप को लेकर देश में चिंता का माहौल है।

@शब्द दूत ब्यूरो (14 नवंबर 2022)

अमृतसर। देश के अनेक हिस्सों आ रहे भूकंप से लोग दहशत में हैं। आज सुबह तड़के 3.42 पर पंजाब के अमृतसर शहर में भी भूकंप की सूचना है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप आज सुबह करीब 3.42 बजे आया। पंजाब के अमृतसर से 145 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आज तड़के 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्‍तान के पंजाब में था। भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि लोगों में भूकंप से एक डर का माहौल जरूर देखा गया। भारत के अलग अलग राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2023) देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-