Breaking News

बड़ी खबर :मोबाइल की दुकान पर पुलिस अधिकारी की पिस्टल से अचानक चली गोली से युवक गंभीर घायल, आरोपी अधिकारी निलंबित, देखिए वीडियो

लापरवाही से अचानक हुई इस घटना से दुकान में हड़कंप मच गया।

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2022)

अमृतसर । मोबाइल की दुकान पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी की पिस्टल से चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार यहाँ एक पुलिस अधिकारी मोबाइल की दुकान पर अपनी सरकारी पिस्टल को बार बार लोगों को दिखा रहा था। इसी बीच अनजाने में पिस्टल से गोली चल जाती है गोली दुकान में काम कर रहे एक युवक को जा लगी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पंजाब पुलिस की वर्दी में एक एक पुलिस अधिकारी मोबाइल की दुकान में काउंटर पर रखी अपनी पिस्टल को बार बार छूकर किसी को दिखा रहा है।  इस दौरान वह कई बार पिस्टल काउंटर पर ही घुमाता है। फिर अचानक से गोली चलने के बाद वहां काम कर रहे युवक को लग जाती है। पुलिस अधिकारी की पिस्टल लोडेड थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-