Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*17 सितंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – सप्तमी दिन – 03:00 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – रोहिणी दिन – 02:17 मि. तक उपरांत मृगशिरा।
योग – वज्र दिन – 08:55 मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष सायं – 06:25 मि. उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि – सिंह रात्रि – 10:26 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:59 मि.।
सूर्यास्त – 06:09 मि. ।
व्रत – महालक्ष्मी व्रत,विश्वकर्मा व्रत,।
पर्व – विश्वकर्मा पूजा ।

आज विशेष

सप्तमी श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत-पूजा-अनुष्ठान समाप्त अर्ध रात्रि चंद्रोदय व्यापिनी ग्रहण किया जाता है चंद्रोदय रात्रि – 10:46 मि. पर,विश्वकर्मा पूजा,कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 10:26 मि. पर,शरद ऋतु प्रारंभ, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग एवं यायि (मुद्दई) जय योग तथा रवियोग दिन – 02:17 मि. तक,शुभ अशुभ दुगुना फलदाई द्विपुष्कर योग – 02:17 मि. से 03:00 मि. तक।

कल विशेष

अष्टमी श्राद्ध,जीवत्पुत्रिका व्रत,जीमूतवाहन पूजा,गया मध्याष्टमी श्राद्ध,सौर आश्विन मास आरंभ,अशोक अष्टमी,काशी में लक्ष्मी कुंड में स्नान दर्शन पूजन एवं सोरहिया मेला समाप्त।

राशिफल

मेष राशि – आज अतिथियों से घर भरा रहेगा। कारोबार और परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आवश्यकता से अधिक उदारता दिन बिगाड़ सकता है।

वृष राशि – आज दिन का प्रारम्भ नए संकल्पों से होगा। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन राशि – आज सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें जो प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा करे। प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क राशि – आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। किसी प्रिय की की कमी मन को दुखी बना सकती है।

सिंह राशि – आज अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या राशि – आज परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को गति मिलेगी। विचारों की भरमार मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। किसी भी कार्य में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। यात्रा को स्थगित रखें।

तुला राशि – आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आज किसी बड़े कार्य की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यभार कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। किसी के प्रति अत्यधिक आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर🙏🏻 होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर राशि – आज उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

कुम्भ राशि – आज कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे।किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें अन्यथा उलझ सकते हैं। परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी।प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन राशि – आज एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-