Breaking News

ब्रेकिंग :अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, चार लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

@नई दिल्ली शब्द दूत (08 जुलाई, 2022)

जम्‍मू-कश्‍मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर है। घटना में चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्‍य एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि बादल फटने का शब्‍द सीमित भौगोलिक क्षेत्र में बेहद भारी बारिश के तौर पर इस्‍तेमाल किया जाता है।

अमरनाथ यात्रा को इससे पहले इस सप्‍ताह खराब मौसम के कारण रोकना करना पड़ा था।
पवित्र गुफा की यात्रा दो आधार शिविरों -अनंतनाग जिले के पहलगाम में नुनवानकैंप और गांदरबल जिले के बालटाल शिविर से शुरू हुई थी।

तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पिछले सप्‍ताह गुरुवार को पहलगाम आधार शिविर पहुंचा था। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर के नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।

अभी तक हजारों तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-