Breaking News

राज्यसभा चुनाव: पंजाब से आप के उम्मीदवार बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी निर्विरोध निर्वाचित

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (03 जून, 2022)

राज्यसभा चुनाव में पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया है। शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन था।

नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन अपराह्न तीन बजे तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। पंजाब विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी सह सचिव सुरिंदर पाल ने बताया कि सीचेवाल और साहनी दोनों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है।

‘आप’ ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए सीचेवाल और साहनी को नामित किया था। पंजाब से राज्यसभा सदस्यों अंबिका सोनी (कांग्रेस) और बलविंदर सिंह भुंडर (शिरोमणि अकाली दल) का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त होगा। इधर झारखंड में भी झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी और भाजपा के आदित्य साहू राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र में बोले मुख्यमंत्री, महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने के लिए सर्वसम्मति का आह्वान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 अप्रैल 2026) देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-