Breaking News

करोड़पति निकला पंचर वाला, बाइक शोरूम, कोठी और रहन-सहन से खुला भेद

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (27 मई, 2022)

टायर पंचर बनाने वाला एक शख्स करोड़पति निकला। पंचरवाले के शाही रहन-सहन का इनपुट मिला तो पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। इसके बाद अनपढ़ आरोपी के शातिर दिमाग की आपराधिक कारिस्तानी से पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को पता चला कि स्मैक ड्रग्स की अवैध कमाई से उसने शोरूम और कोठी समेत करीब सात करोड़ की प्रॉपर्टी बना ली।

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के नकटिया इलाके के रहने वाला इस्लाम खान अनपढ़ और बेराजगार था। उसने बरेली में ही दिल्ली-लखनऊ हाइवे किनारे टायर पंचर बनाने के लिए एक खोखा (गुमटी) कर लिया था। इस काम से होने वाली थोड़ी-बहुत आमदनी से उसके घर का गुजारा भी होने लगा था। इसी दौरान इस्लाम स्मैक के कुख्यात तस्कर नन्हे लंगड़ा के संपर्क में आ गया. फिर वह पंचर दुकान की आड़ में नन्हे लंगड़ा के लिए ड्रग और स्मैक तस्करी करने लगा।

स्मैक की काली कमाई से एक साल में इस्लाम ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली। ज्यादातर प्रॉपर्टी इस्लाम ने अपने पत्नी और बेटों के नाम पर कर रखी थी। इस पैसे से इस्लाम ने एक बाइक का शोरूम भी खोल लिया था, जिसे पुलिस के साथ मिलकर हाल ही में कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया।

दरअसल, कुछ समय पहले बरेली पुलिस ने स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा और उसके भतीजे को रंगे हाथों स्मैक तस्करी करते हुए पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस के सामने इस्लाम खान नाम शख्स आया। जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि इस्लाम पंचर बनाने का काम करता है। हालांकि, उसके रहन सहन और पहनावे से पुलिस को उस पर शक हो गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-