Breaking News

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री पर आज ही होगा फैसला

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (14 मई, 2022)

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य के गवर्नर  एसएन आर्य को त्यागपत्र सौंप दिया है। हालांकि देव ने किन वजहों से त्यागपत्र दिया है, इसका अभी तक कोई पता नहीं चला है।

बिप्लब कुमार देव ने अपने त्यागपत्र पर कहा कि पार्टी चाहती है कि  वो संगठन की मजबूती के लिए काम करें। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक त्रिपुरा में होगी और इसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता के चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव, विनोद  तावड़े को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। विधायक दल की बैठक रात 8 बजे होनी है।

बता दें कि त्रिपुरा में अगले साल यानी मार्च 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2018 में हुआ था। त्रिपुरा में 60 सदस्यों वाली विधानसभा है। तब 43 फीसदी वोट हासिल करने के साथ बीजेपी ने 36 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाई थी और वहां लंबे समय से चले आ रहे वामपंथी शासन को खत्म किया था। उस चुनाव में लेफ्ट पार्टियों को महज 16 सीटें ही मिली थीं। जबकि करीब तीन दशकों से त्रिपुरा में वामपंथियों का सत्ता में वर्चस्व बना हुआ था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-