Breaking News

वैष्‍णो देवी के यात्रियों से भरी बस में कटरा के पास लगी आग, चार की मौत, 20 घायल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 मई, 2022)

जम्‍मू में कटरा के पास वैष्‍णो देवी के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 20 घायल हो गए। पुलिस की जानकारी के अनुसार, बस कटरा से जम्‍मू के रास्‍ते पर थी तभी इसमें आग लग गई। मौतों की पुष्टि करते हुए जम्‍मू जोन के एडीजी मुकेश सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी तरह के विस्‍फोटक के इस्‍तेमाल की बात सामने नहीं आई है।

पुलिस के अनुसार, फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं और आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि कटरा, वैष्‍णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों का बेसकैंप है। हर साल लाखों की संख्‍या में यात्री, वैष्‍णोदेवी दर्शन के लिए जाते हैं। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है, इसमें से कई आग से बुरी तरह झुलस गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-