Breaking News

जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘ये पूरा वातावरण खराब कर रहे हैं’

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 मई, 2022)

हरिद्वार में धर्म संसद के दौरान नफरत वाले भाषण देने के आरोपी जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर से टिप्पणी की गई कि ये पूरा वातारण खराब कर रहे हैं। रिजवी को नफरत वाले भाषण के मामले में जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दूसरे को जागरूक बनाने से पहले खुद संवेदनशील बनने की जरूरत है। ये संवेदनशील नहीं हैं। ये वातावरण को खराब कर रहे हैं। जस्टिस अजय रस्तोगी की अगुवाई वाली बेंच ने रिजवी की याचिका पर उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किया है और अगली सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख तय कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से कहा है कि वह सिर्फ इस बात को नहीं देख रहे हैं कि क्या हुआ है बल्कि सजा , कस्टडी और जमानत सबकुछ समग्र तरीके से देख रहे हैं। जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की ओर से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा पेश हुए और कहा कि पिछले 4 महीने से रिजवी इस मामले में जेल में बंद हैं। इस दौरान कोर्ट ने सवाल किया कि आखिर धर्म संसद क्या है।

सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि हम आर्यसमाजी हैं लेकिन हमने वीडियो देखा है कि कुछ भगवा ड्रेस में लोग वहां एकत्र होकर भाषण देते हैं। कोर्ट ने कहा कि वातारण खराब किया जा रहा है। ये शांति से रहें और जीवन का आनंद लें। लूथरा ने कहा कि बिल्कुल, लोगों को देश व नागरिकों के प्रति संवेदनशील बनाने की जरूरत है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-