Breaking News

ऊपर चढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट, 12 दिनों में 10वीं बार बढ़े दाम

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (02 अप्रैल, 2022)

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज शनिवार यानी 2 अप्रैल, 2022 को फिर बढ़ोतरी हुई है। आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन तेल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 12 दिनों में यह 10वीं बढ़ोतरी है और इतनी वृद्धि के बाद तेल के दाम अब तक एक लीटर पर 7.20 रुपये बढ़ चुका है।

यानी कि इन 12 दिनों में आपको एक लीटर पेट्रोल या डीजल पर 7.20 रुपये ज्यादा देना पड़ेगा। शुक्रवार को तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि, उसके पहले के दो-तीन दिन तेल में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी।

बता दें कि आज की बढ़ोतरी तब आई है, जब शुक्रवार को ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड के दामों में एक हफ्ते में पिछले दो सालों की बड़ी गिरावट देखी गई। सत्र में एक बार ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क 102.37 डॉलर पर आ गया था, यह बंद हुआ 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर। पिछले एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड में 13% की गिरावट देखी गई, जो कि अप्रैल, 2020 के बाद इसकी सबसे बड़ी गिरावट है।

हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते तेल ने जैसी रिकॉर्ड ऊंचाई देखी है, उसकी भरपाई के चलते घरेलू बाजार में अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। वैसे भी कई सारे मार्केट एनालिटिक रिसर्च में पहले ही कहा गया है कि जितने दाम बढ़े हैं, उनके हिसाब से भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में 9 से 12 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-