Breaking News

पाताल लोक :जमीन से तीन हजार फीट नीचे बसे इस गांव में लोग जी रहे हैं जिंदगी

ये गांव जमीन से तीन हजार फीट की गहराई में बसा हुआ है। यह अनोखा गांव अमेरिका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम से जाना जाता है। इस गांव को देखने के लिए हर साल दुनिया भर से क़रीब 55 लाख लोग आते हैं।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च, 2022)

दुनिया में लोगों ने काफी तरक्की कर ली है और पहले पहले के मुकाबले जमाना काफी बदल गया है। लोग चांद पर जमीन खरीद रहे है और वहां पर अपना घर बसाने का सपना देख रहे है। लेकिन इस दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जो जमीन से तीन हजार फीट नीचे बसा हुआ है। जहां पाताल लोक में लोग जिंदगी बिता रहे है।

यह सुनने में भले ही आपको थोड़ा अजीब लगे, पर ये बिल्कुल सच है। जी हां, अमेरिका में एक ऐसा ही एक गांव है। जमाना काफी तेजी से बदल रहा है, लेकिन यहां के लोग आज भी पुराने तरीके अपना जीवन बिता रहे है। दुनियादारी से दूर यह लोग धरती से तीन हजार फीट नीचे बसा यह अनोखा गांव अमेरिका के ग्रैंड केनियन के हवासू केनियन का सुपाई है।

यह अनोखा गांव गहरी खाई में बसा हुआ है। 200 लोगों की आबादी वाला ये अमेरिकी गांव दुनिया भर के पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध है। पाताल लोक में बसे होने की वजह से हर साल में करीब 55 लाख लोग इस जगह पर घूमने आते हैं। यहां रहने वाले को रेड इंडियन कहते हैं।

यह गांव कम आबादी वाला है। इसके बावजूद यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है। घर से लेकर स्कूल तक बने हुए हैं इसके अलावा आपको यहां पर चर्च, डाकघर, जनरल स्टोर और एक कैफे मिल जाएगा।

यह गांव एक गहरे गड्ढे में 3000 फीट की गहराई पर स्थित है। लिहाजा यहां पर आने-जाने के साधन काफी कम है। इस वजह से ये दुनिया से कटा हुआ है। लोग सड़कों की कमी के कारण खच्चर का उपयोग भी करते हैं। इस छोटे से गांव में घूमने वाले लोग हेलीकॉप्टर से जाते हैं।

इस गांव में रहने वाले लोग हाओप्पी भाषा बोलते हैं। यहां पर रहने वाले लोग आज भी साधा जीवन जी रहे है। यहां लोग जीवन के लिए मक्का और फली की खेती करते हैं। इसके अलावा यहां इंटरनेट नहीं भी इस गांव के लोग चिट्ठी लिखते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-