Breaking News

ब्रेकिंग : इतिहास रचा भारतीय वैज्ञानिकों ने, चन्द्रयान – 2 का सफल प्रक्षेपण

श्री हरिकोटा । आज चेन्नई से 300 किमी दूर श्री हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से एक बार भारत ने नया इतिहास रच दिया है।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा  2.43बजे यहां से चन्द्रयान 2 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर दिया गया।  अब तक के सबसे मुश्किल मार्श मिशन में से एक इस अभियान को  सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया। याद दिला दें कि इससे पहले 15 जुलाई को इसके प्रक्षेपण को टालना पड़ा था।

इसरो ने जानकारी दी है कि ‘चंद्रयान-2’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा, जहां वह इसके अब तक के अनजाने रहस्यों से पर्दा उठायेगा। यह चन्द्रयान 48 दिन में अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंचेगा।  11 साल पहले भी भारत ने एक ऐसे ही मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया था। उस समय भी  इसरो ने अपने पहले  चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का प्रक्षेपण किया था जिसने चंद्रमा के 3,400 से अधिक चक्कर लगाए और यह 29 अगस्त, 2009 तक 312 दिन तक काम करता रहा।

चन्द्रयान 2 के प्रक्षेपण से जुड़ी और जानकारी के लिए शब्द दूत कुछ देर बाद और एक रिपोर्ट और देने जा रहा है अपने पाठकों को। चन्द्रयान 2 की यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां अपने पाठकों के लिए एक्सक्लूसिव चन्द्रयान 2 मिशन।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-