Breaking News

मौत से 7 महीने पूर्व वीडियो बनाकर अपने कातिल का नाम बता दिया था



 वेद भदोला 

  नई दिल्ली। अपनी रहस्यमयी मौत से सात महीने पहले एक वीडियो बनाकर रोहित शेखर ने अपने कातिल का नाम खोल दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के मामले में पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की है उससे एक नया खुलासा सामने आया है। रोहित शेखर ने अपनी मौत से 7 महीने पहले अपने बाईपास सर्जरी के बाद अस्पताल में एक वीडियो बनाया था। जिस वीडियो में रोहित शेखर ने साफ तौर पर कहा था कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है और वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रही है।  पुलिस ने जो वीडियो चार्जशीट के साथ दाखिल किया है।  उसमें रोहित शेखर यही  कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अपूर्वा मुझे ब्लैकमेल कर रही है और जो कुछ भी मेरे पास है उसे को छीन लेगी।    अपूर्वा मेरी संपत्ति हथियाना चाहती है। रोहित शेखर ने यह भी कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाता हो जाता है तो इस बयान को डाईंग डिक्लेरेशन यानी मृत्यु पूर्व कथन माना जाए। दरअसल रोहित के बड़े भाई सिद्धार्थ ने पहले ही बता दिया था कि रोहित ने अपने हिस्से की जायदाद अपनी महिला मित्र के बेटे के नाम कर दी है और इसके अलावा रोहित  किसी भी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट या खाते में अपूर्वा शुक्ला का नाम नॉमिनी के रूप में दर्ज नहीं था। सितंबर 2018 में जब रोहित की बाईपास सर्जरी हुई थी उससे पहले रोहित और अपूर्वा का झगड़ा हुआ था जिसमें अपूर्वा ने रोहित को धमकाया था और यह कहा था कि मैं तुम्हें देख लूंगी और उसे  गालियां भी दी थी। यह बात रोहित ने अपने मित्रों को बताई थी। हालांकि 18 सितंबर 2018 का एक और वीडियो पुलिस ने सुबूत के तौर पर दाखिल किया है जिसमें अपूर्वा रोहित से अपने द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांग रही थी और भविष्य में ऐसा न करने की बात कह रही थी।

पुलिस के अनुसार अपूर्वा ने रोहित शेखर से विवाह एक खास मकसद से किया था। वह एन डी तिवारी की संपत्ति हथियाना चाहती थी और साथ में अपना राजनीतिक कैरियर भी बनाना चाहती थी। लेकिन रोहित से शादी के बावजूद उसके यह मंसूबे पूरे नहीं हो पाये। इस वजह से अपूर्वा अवसाद में थी। पुलिस का कहना है कि रोहित की मौत वाले दिन रात में 12.45 पर जब वह रोहित के कमरे में गयी तो उसे पता चला की रोहित ने अपनी महिला मित्र के साथ शराब पी थी। इस बात को लेकर उसका रोहित से झगड़ा हो गया। इसी दौरान वह रोहित के सीने पर बैठ गयी और तकिये से उसका मुंह दबा दिया। रोहित बेहोश हो गया। बेहोशी में ही उसने रोहित का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अपूर्वा रोहित के शव को छोड़कर कमरे से बाहर आ गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रेखा आर्य विवाद पर बोले सीएम धामी, 22 साल बाद ही क्यों उठी बात? राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा नहीं होना चाहिए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-