Breaking News

पांच ट्रिलियन से ज्यादा वैल्यू की कंपनियों की कमान संभाल रहे भारतीय, इतनी तो भारत की जीडीपी भी नहीं

वैश्विक बाजार में भारतीय जिन अमेरिकी टेक कंपनियों को संभाल रहे हैं उनकी कंबाइंड मार्केट वैल्यू लगभग पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। जबकि भारत की जीडीपी फिलहाल 2.7 ट्रिलियन डॉलर ही है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर, 2021)

ट्विटर के नए सीईओ अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे। इसकी घोषणा कर दी गई है। अब कई टॉप अमेरिकी टेक कंपनियों के सीईओ भारतीय मूल के व्यक्ति हो गए हैं। इसमें गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला भी शामिल हैं।

भारतीय जिन अमेरिकी टेक कंपनियों को संभाल रहे हैं उनकी कंबाइंड मार्केट वैल्यू लगभग पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत की जीडीपी फिलहाल 2.7 ट्रिलियन डॉलर ही है। यानी ये भारतीय अर्थव्यवस्था से लगभग दोगुनी है।

ट्विटर के बॉस बनने के बाद पराग अग्रवाल पांचवें भारतीय हो गए हैं जो अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी को संभाल रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, एडोब के शांतनु नारायण, आईबीएम के अरविंद कृष्ण और अल्फाबेट के सुंदर पिचाई की सूची में अब ट्विटर के नए बॉस पराग का नाम भी शामिल हो गया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इन टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू लगभग पांच ट्रिलियन यानी पांच लाख करोड़ डॉलर है। टेक के अलावा भी दूसरी बड़ी कंपनियों में भारतीय मूल के व्यक्ति बड़े पद पर काम कर रहे हैं। पेप्सिको में इंदिरा नूई लगभग 12 साल लीडरशिप पॉजिशन पर रही थी। मास्टरकार्ड के सीईओ रह चुके अजय बांगा अभी एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं।

कई भारतीय मूल के व्यक्ति अमेरिका में बड़ी कंपनियों में अच्छी पॉजिशन पर भी काम कर रहे हैं। लेकिन, टॉप टेक कंपनियों में काम कर रहे ये पांच भारतीय भारत की जीडीपी से ज्यादा वैल्यू की कंपनियों को संभाल रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सीईओ ने भारत में आईआईटी से पढ़ाई की है।

ये तब हुआ है जब ट्विटर के सीईओ भी भारतीय मूल के पराग अग्रवाल बने हैं। इससे पहले ट्विटर के सीईओ पद से अचानक इस्तीफा देकर जैक ने सब को चौंका दिया। उन्होंने पराग अग्रवाल पर अपना भरोसा जताया है. पराग ने लगभग 10 साल पहले ट्विटर ज्वाइन किया था। पराग के सीईओ बनते ही ट्विटर की भी जिम्मेदारी अब भारतीय के कंधों पर रहेगी।

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-