Breaking News

उत्तराखंड : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल वापस, ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद लिया गया फैसला, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2021)

देहरादून । इधर राज्य सरकार ने एस्मा लगाया उधर ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत और हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच लगभग एक घंटे तक चली वार्ता के बाद आखिरकार हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी गई।

उत्तराखंड में  14 सूत्रीय मांगों को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बीती रात से हड़ताल आरंभ कर दी थी। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से राज्य की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई थी। सरकार की ओर से ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कर्मचारी नेताओं को आखिरकार मना ही लिया। बैठक में एक माह के भीतर बिजली कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर हड़ताल वापस लेने की बिजली कर्मचारी नेताओं ने घोषणा कर दी। 

 

 

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-