Breaking News

बड़ी खबर :जम्मू-कश्मीर में लश्कर के कुख्यात आतंकवादी मुदस्सिर पंडित समेत तीन मुठभेड़ में ढेर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर में  बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में एक वांछित आतंकवादी मुदस्सिर पंडित था। वह कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि यह मुठभेड़ उत्तर कश्मीर जिले के सोपोर के गुंड ब्राथ इलाके में रविवार रात शुरू हुई थी। इलाके में पंडित समेत कम से कम तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने यहां घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकवादी मुदस्सिर पंडित सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। वह हाल में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षद और दो आम नागरिकों की हत्या में शामिल था।” पंडित भाजपा के दो पार्षदों और एक पुलिसकर्मी की हत्या समेत कई मामलों में वांछित था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी से बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) नई दिल्ली/अहिल्यानगर। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-