Breaking News

पाकिस्तान ने दिलीप कुमार, राज कपूर के पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी दी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पेशावर स्थित पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी प्रदान कर दी जिन्हें संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा।

पेशावर के जिला आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) खालिद महमूद ने अभिनेताओं के घरों के वर्तमान मालिकों की आपत्तियों को खारिज कर दिया और दोनों घरों को पुरातत्व विभाग को सौंपने के आदेश दिए। जिला आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, ”जमीन (दिलीप कुमार और राज कपूर के घर) अधिग्रहण करने वाले विभाग के नाम रहेगी।”

प्रांतीय सरकार ने राज कपूर के आवास की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये जबकि कुमार के घर की कीमत 80 लाख रुपये तय की। हालांकि, कपूर की पैतृक हवेली के मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रुपये जबकि कुमार के पैतृक घर के मालिक गुल रहमान ने संपत्ति के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की मांग की थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-