Breaking News

जब आपके पास वैक्‍सीन नहीं तो घोषणा क्‍यों की: दिल्‍ली हाईकोर्ट

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने कहा है कि कोविड-19 के कारण युवा पीढ़ी के कई लोगों की जान जा चुकी है। उसे टीकाकरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्‍योंकि वे देश के भविष्‍य हैं लेकिन बुजुर्ग लोगों को तरजीह दी जा रही है जो अपनी ज्‍यादातर जिंदगी जी चुके हैं।

हालांकि हाईकोर्ट ने इसके साथ ही स्‍पष्‍ट किया कि वह इस बात को नहीं कर रहा है कि बुजु्र्ग लोगों की जिंदगी महत्‍वपूर्ण नहीं है, बुजुर्ग परिवार को जो भावनात्‍मक समर्थन देते हुए उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। जस्टिस सांघी ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर में युवा पीढ़ी ज्‍यादा प्रभावित हो रही है और उसे वैक्‍सीन उपलब्‍ध नहीं हो पा रही. उन्‍होंने कहा, ‘मैं वैक्‍सीनेशन पॉलिसी को समझ नहीं पा रहा।

जस्टिस सांघी कहा कि हमें अपने भविष्‍य को सुरक्षित करना है, इसके लिए हमें युवा पीढ़ी का टीकाकरण करने की जरूरत है लेकिन यहां हम 60+ के लोगों को तरजीह दे रहे जो अपनी जिंदगी जी चुके। यह युवा पीढ़ी है जो भविष्‍य है। जज ने यह भी कहा कि कोविड-19 के कारण बड़ी संख्‍या में युवाओं को जान गंवानी पड़ी है।

जस्टिस सांघी ने कहा कि संकट के इस समय में यदि चयन किया जाए तो हमें युवाओं को चुनना चाहिए क्‍योंकि 80 वर्ष का कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी जी चुका है और देश को आगे नहीं ले जा सकता। उन्‍होंने कहा, ‘वैसे तो हमें हर किसी की जान बचाने में सक्षम होना चाहिए लेकिन अगर चुनने का विकल्‍प हो तो युवाओं को बचाया जाना चाहिए।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-