Breaking News

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला इस साल भी मेरिट के आधार पर ही होगा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक वीसी पीसी जोशी ने कहा कि डीयू की करीब 70 हजार सीटों पर प्रवेश जुलाई के पहले सप्ताह से शुरु हो सकता है। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला इस साल भी मेरिट के आधार पर ही होगा। सीबीएसई या दूसरे बोर्ड जो भी परीक्षा परिणाम देंगे उससे मेरिट तय करके दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जोशी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय भारत सरकार के 12वीं की परीक्षा न कराने के फैसले के साथ है। अगर होते हैं तो उसके मुताबिक हम चलेंगे। लेकिन इस साल हालात ऐसे नहीं लग रहे हैं कि ये परीक्षा हो पाए। सीबीएसई और दूसरे राज्य बोर्ड के नतीजे आने पर ही दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरु होगी।

बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग में फैसला लिया गया कि कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को रद्द किया जाए। सीबीएसई के बाद आईसीएसई बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-