Breaking News

ब्रेकिंग :पौड़ी में बादल फटने से भारी नुकसान, प्रशासन मौके पर

पौड़ी । आज तड़के जनपद के पौड़ी श्रीनगर मार्ग पर बैग्वाडी गांव के नजदीक आमसेरा नामक स्थान पर बादल फटने से मोटर मार्ग बंद हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस जगह बादल फटने की घटना हुई वह गांव से कुछ हटकर था जिस वजह से कोई जन हानि नहीं हुई है। 

बादल फटने से तीन गोशाला क्षतिग्रस्‍त हुई हैै और बैंग्वाड़ी गांव को जाने वाला संपर्क भी क्षतिग्रस्त हो गया है। दो दुपहिया वाहन लापता बताये गये हैं। इस दौरान एक गौशाला में फंसे कुछ जानवरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

ग्रामीणों में राजस्व उपनिरीक्षक के घटना के देर बाद तक न पहुंचने पर आक्रोश व्यक्त किया है। बादल फटने से खेतों को काफी नुुकसान पहुंचा है। खेत मलवे से पट गये हैं। एसडीएम सदर श्याम सिंह राणा ने बताया कि तीन मवेशियों को निकाल लिया गया है। मौके पर संपर्क मार्ग खोलने के लिए मलवा हटाने का काम शुुरू कर दिया गया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-