Breaking News

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्राइवेट अस्पतालों के ‘होटल पैकेज’ को रोका जाए, स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्राइवेट अस्पतालों के ‘होटल पैकेज’ पर केंद्र सरकार ने गहरी नाराजगी जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश देकर होटल में टीकाकरण की सुविधा को तुरंत बंद करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि कुछ निजी अस्पताल कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए होटलों के साथ करार कर पैकेज दे रहे हैं। इसके तहत होटलों में लग्जरी सुविधाओं के साथ वैक्सीनेशन का ऑफर दिया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि यह नेशनल कोविड वैक्सीनेशनल प्रोग्राम के तहत तय की गई गाइडलाइन के खिलाफ है। लिहाजा ऐसे होटल पैकेज के साथ होटल में टीकाकरण की व्यवस्था तुरंत रोकी जाए। जिन होटलों का प्राइवेट अस्पतालों के साथ वैक्सीन को लेकर करार किया गया था केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे होटलों में टीकाकरण रद्द करने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के लिए सिर्फ चार विकल्प उपलब्ध हैं। पहला सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, दूसरा प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा संचालित प्राइवेट कोविड वैक्सीनशन सेंटर. तीसरा, सरकारी कार्यालयों के कार्यस्थलों पर बने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर और प्राइवेट कंपनियों के कार्यालयों पर निजी अस्पतालों द्वारा संचालित केंद्र। चौथा और अंतिम बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए घर के पास कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, जो आरडबल्यूए, हाउसिंग सोसायटी, कम्यूनिटी सेंटर, पंचायत भवन, स्कूल-कॉलेज, ओल्ड ऐज होम जैसी अस्थायी जगहों पर चलाए जाएं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-