Breaking News

बड़ी खबर :पुलिस ने मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया, सभी शव बरामद

महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ गढ़चिरौली में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

मुठभेड़ के बाद सभी  नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ एटापल्ली के जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ  हुई है।  इलाके में अभी पुलिस टीम का तलाशी अभियान चल रहा है। इस क्षेत्र में नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने यहाँ सघन तलाशी अभियान चलाया था। इसी बीच पुलिस टीम पर नक्सलियों ने धावा बोल दिया था। जबाब में पुलिस ने भी नक्सलियों को घेर लिया और फायरिंग की जिसमें 13 नक्सलियों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा महाराष्ट्र का यह इलाका  नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने भी इसकी पुष्टि की है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-