Breaking News

कंगना रनौत हुईं कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, बोलीं- नहीं बताऊंगी ठीक होने का सीक्रेट

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘‘सभी को नमस्ते, आप सभी के प्रेम और शुभेच्छाओं से मैं अब संक्रमण मुक्त हो गई हूं। मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है। हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं। खैर, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’

कंगना का ट्विटर अकाउंट इस महीने की शुरुआत में इस सोशल मीडिया साइट ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। इसके बाद से अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। हालांकि कोविड को मामूली सा फ्लू बताने की वजह से कंगना का पोस्ट हटा दिया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-