Breaking News

कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए बुकिंग नहीं होगी कैंसिल, सरकार ने नए नियमों पर दी सफाई

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के नए नियमों का असर इसकी पहले ही हो चुकी बुकिंग पर नहीं पड़ेगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की दो वैक्सीन की डोज के बीच में 12 से 16 हफ्तों का अंतराल तय किया है, जो शुरुआत में एक माह ही था।

नए नियमों के तहत बदलाव रविवार से कोविन पोर्टल पर लागू भी हो गए हैं। इससे कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज ले चुके और दूसरी डोज का अप्वाइंटमेंट बुक करा चुके लोगों में चिंता पैदा हो गई थी कि अब उन्हें क्या फिर से पंजीकरण कराना पड़ेगा।

इस पर केंद्र ने स्पष्ट किया कि कोविशील्ड डोज को लेकर कोविन पोर्टल पर जरूरी बदलाव किए गए हैं, सेकेंड डोज 12-16 हफ्ते में दिया जाएगा, लेकिन इससे बुकिंग कैंसिल नहीं होगी। जिन्होंने दूसरी खुराक के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले रखा है, वो पहले की तरह वैध रहेगा, उसे कैंसिल नही किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविशील्ड की दूसरी डोज का जो समयांतराल बढ़ाया है, बस उसके हिसाब से लोगों अपॉइंटमेंट की तारीख दोबारा से तय करने की सलाह दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-