Breaking News

ब्रेकिंग :इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन ने भारत को किया नजरअंदाज, 25 देशों का जताया आभार

नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन के लिए 25 देशों को शुक्रिया कहा है। लेकिन भारत को नहीं। नेतन्याहू के ट्वीट में भारत का झंडा नहीं है। खासकर भाजपा की ओर से बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर उनके पक्ष में पोस्टर तक लगाये जा रहे हैं। बता दें कि भारत में एक पक्ष फिलीस्तीन समर्थक है तो एक इजरायल का। 

ट्वीट में नेतन्याहू ने लिखा है, ‘इजरायल के झंडे के साथ मजबूती से खड़े रहने और आतंकवादी हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन करने के लिए धन्यवाद। ट्वीट में नेतन्याहू ने उन 25 देशों के नक्शे शेयर किये हैं जिन्होंने इजरायल को समर्थन दिया है। लेकिन इजराइली प्रधानमंत्री के खास मित्रों में शुमार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यानी भारतीय झंडे को बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट में नहीं दिखाया गया है। ट्वीट में नेतन्याहू  ने अमेरिका, अलबेनिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, साइप्रस, जॉर्जिया, जर्मनी, हंगरी, इटली, स्लोवेनिया और यूक्रेन शामिल है।

भारत में तो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने ताजा मामले में इजरायल के प्रति अपना समर्थन जताया है।  यही नहीं यहां तो बाकायदा सत्ताधारी दल के नेताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में #IStandWithIsrael के समर्थन में ट्वीट किए हैं।लेकिन भारत में फलस्तीन के समर्थन में भी खूब ट्वीट किए जा रहे हैं। यद्यपि भारत की ओर से विदेश मंत्रालय ने कोई आधिकारिक बयान इजरायल के समर्थन में जारी नहीं किया है।   केवल संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस बारे में भारत का पक्ष रखा था। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-