Breaking News

ब्रेकिंग :राहुल गांधी ने दी चुनौती, मुझे भी गिरफ्तार करो

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जारी उस पोस्टर के समर्थन में जुट गई हैं, जिसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना प्रोफाइल पिक हटाकर उसकी जगह उसी पोस्टर को लगा दिया। पोस्टर में लिखा है, “मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया है और खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा है, “मुझे भी गिरफ्तार करो।”

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित तौर पर आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए थे। इनमें लिखा था, “मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-