Breaking News

अमित शाह अयोग्य चुनावी रणनीतिकार: प्रशांत किशोर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर का कहना है कि उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व में लड़े जाने वाले तीन चुनावों में भाजपा को धूल चटा दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह सबसे ज्यादा ओवररेटेड राजनीतिक और चुनावी रणनीतिकार हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में बिहार, दिल्ली और बंगाल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पंजाब और आंध्र प्रदेश में भी मुंह की खानी पड़ी जहां वे अपने सहयोगियों के साथ मैदान में थे।

प्रशांत किशोर के इस दावे को दरकिनार इसलिए नहीं किया जा सकता है क्योंकि वे मोदी और शाह दोनों के ही काफी करीब रहकर काम कर चुके हैं। हालांकि उस दौरान अमित शाह के साथ उनके रिश्ते कैसे थे, यह नहीं कहा जा सकता। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह को यह अच्छा नहीं लगता था कि पीके मोदी के ज्यादा करीबी बनें और इसलिए उन्हें धीरे- धीरे किनारे किया गया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच में ही अमित शाह ने कहा था कि प्रशांत किशोर बहुत बढ़ा-चढ़ाकर दावे कर रहे हैं। दरअसल किशोर का कहना था कि बंगाल में भाजपा को 100 से कम ही सीटें मिलेंगी। जबकि अमित शाह 200 सीटों पर दावेदारी ठोक रहे थे। परिणाम के बाद पीके की बात सच साबित हुई और भाजपा को 77 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-