Breaking News

पप्पू यादव पटना में गिरफ्तार, लॉकडाउन तोड़ने का आरोप,

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बिहार में मधेपुरा के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

पप्पू यादव ने ट्वीट में लिखा है, ‘मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना लाया गया है।’ जानकारी के मुताबिक उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव ने एक स्थान पर धावा बोलकर दो दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस बिना इस्तेमाल के रखे होने का मामले का खुलासा किया था। सभी एंबुलेंस की खरीदारी सारण से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी के कोष से की गयी थी। इस मामले में उन पर दो प्राथमिकियां भी दर्ज की गई हैं।

पूर्व सांसद पर हाल के दिनों में अस्‍पतालों में अनधिकृत प्रवेश को लेकर कुछ और जगहों पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-