Breaking News

शर्मनाक :रोती हुई महिला रेमडेसिविर के लिए सीएमओ के पैर छूने लगी, सीएमओ बोले बेकार की बात मत करो, वीडियो वायरल

@शब्द दूत ब्यूरो

नोएडा। सीएमओ से रेमडेसिविर मांगने गई महिला से कहा गया कि अगर दोबारा आई तो जेल भिजवा देंगे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो में गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी के पास एक महिला अपने कोविड मरीज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए आई पर रेमडेसिविर इंजेक्शन मांगने के लिए फिर से उनके कार्यालय आने पर जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया।

उस समय कुछ अन्य लोग भी रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए सीएमओ के पास आये थे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें  तीन महिलाएं सीएमओ दीपक ओहरी के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें कर रही हैं और इंजेक्शन के लिए उनके पैर तक पकड़ रही हैं।।

बाद में महिला ने पत्रकारों से कहा कि हम यहां (रेमडेसिविर) इंजेक्शन के लिए आए थे और उन्होंने कहा कि यह उपलब्ध होने पर दिया जाएगा। जब मैंने कहा मैं फिर आऊंगी तो मुझसे कहा गया कि अगर मैं फिर से आई तो मुझे जेल भेज दिया जाएगा। इस मामले में सीएमओ या जिला प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-