Breaking News

सोनू सूद को भी हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर बोले- आप सब के लिए हमेशा मौजूद हूं

@शब्द दूत ब्यूरो

लॉकडाउन में गरीबों के लिए मसीहा बन कर सामने आये सोनू सूद अब खुद कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। सोनू सूद ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

सोनू द्वारा यह खबर शेयर करते ही उनके कमेंट सेक्शन में फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और जल्दी रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक्टर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, “हेलो दोस्तों…मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया हूं। प्रीकॉशन के तौर पर मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और सभी जरूरी एहतियात बरत रहा हूं। पर परेशान ना हों, इससे मुझे आप सभी की परेशानियों को दूर करने के लिए काफी समय मिल रहा है। याद रखें कि आप सब के लिए मैं हमेशा मौजूद हूं।”. साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के साथ अपने मूड और स्पिरिट को सुपर पॉजिटिव बताया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-