Breaking News

गजब :नगर निगम में चुनावों में मिली जीत से कांग्रेस हैरान भाजपा परेशान

@शब्द दूत ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम चुनावो में भाजपा और कांग्रेस ने दो दो पर जीत हासिल की है। लेकिन जिस मार्जिन से कांग्रेस ने भाजपा को हराया वह चौंकाने वाला है। भाजपा अपनी हार से जितना परेशान है वहीं कांग्रेस अपनी जीत पर हैरान है। दरअसल भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान यह दावा किया था कि इस बार कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जायेगा और प्रचंड बहुमत से भाजपा इन चुनावों में जीत हासिल करेगी। 

हिमाचल प्रदेश में कल  सोलन, पालमपुर, मंडी और धर्मशाला इन चार नगर निगमों में चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे देर रात  आ गए। चारों नगर निगमों के चुनाव में कांग्रेस ने  सोलन और पालमपुर नगर निगम पर कब्जा किया तो  भाजपा ने मंडी और धर्मशाला में अपना भगवा झंडा फहराया। 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह जिले मंडी में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने 11 वार्डों पर अपना कब्जा जमाया। यहा कांग्रेस के खाते में चार सीटें गईं। पालमपुर जो कि भाजपा नेता और पूर्व सांसद शांता कुमार का गृह क्षेत्र है, वहां पर कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है और 11 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। भाजपा के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-