Breaking News

अगर कोविड से घर पर मौत हुई तो परिजनों को खुद संभालना होगा शव

@शब्द दूत ब्यूरो

पुणे में कोविड से अपने घर पर जान गंवाने वाले लोगों के संबंधियों को अब मरीज के शव को खुद संभालना होगा। पुणे नगर निगम ने नया नियम निकाला है, जिसके तहत कोविड मरीजों के संबंधियों को ही मरीज की घर पर मौत होने की स्थिति में बॉडी को प्रशासन को सौंपने तक की पूरी प्रक्रिया खुद पूरी करनी होगी।

नगर निगम ने घर पर कोविड मरीज की मौत होने की स्थिति में घरवालों को ही बॉडी को हैंडल करने को कहा है। इसके लिए वार्ड अधिकारियों की ओर से संबंधियों को बॉडी बैग और चार पीपीई किट दी जाएंगी। संबंधियों को किट पहनकर शव को बॉडी बैग में डालना होगा और फिर शव ढोने वाली गाड़ी में डालना होगा।

इसके अलावा कुछ कागजी कार्रवाई भी होगी। घरवालों को 4A सर्टिफिकेट और फॉर्म 2 भरना होगा। इसके अलावा उन्हें अपने आधार कार्ड सहित मृतक परिजन का आधार कार्ड भी देना होगा।

बता दें कि यह बदलाव तब हुआ है, जब पुणे में कोविड के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में पुणे ही ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र के कुल संक्रमण के मामलों में से 21 फीसदी केस यहीं से हैं। वहीं पूरे देश में जितना प्रतिशत है, उसका 11.82 फीसदी केस पुणे से हैं।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-