Breaking News

कोविड-19 की उत्‍पत्ति फ्रोजन फूड से होने की संभावना बेहद कम: डब्लूएचओ रिपोर्ट

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों ने कहा है कि चीन के वुहान शहर में कोविड-19 की उत्‍पत्ति आयातित फ्रोजन फूड से होने की संभावना बेहद कम है। वर्ष 2019 में कोरोना वायरस की उत्‍पत्ति को लेकर चीन की ओर से बताए गए कारण पर उन्‍होंने संदेह जताया है। चीन ने उस शुरुआती धारणा पर सवाल उठाए थे कि कोरोना वायरस की शुरुआत उसके वुहान शहर से हुई थी और उसने वायरस के शुरुआती प्रकोप की खबरों को छिपाया और वायरस पर नियंत्रण के प्रयासों में कोताही बरती।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्‍ड हेल्‍थ आर्गेनाइजेशन की ओर से नियुक्‍त टीम और चीनी वैज्ञानिकों का मानना है कि वायरस के कोल्‍ड चेन कंटेमिनेशनल के कारण होने की संभावना बेहद कम है। इसमें यह भी कहा गया है कि दिसंबर में चीन में वायरस की फ्रोजन फूड से हुई शुरुआत असाधारण रही होगी क्‍योंकि उस समय यह वायरस और कहीं नहीं पाया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात के कोई पुख्‍ता प्रमाण नहीं है कि वायरस के फैलने में फ्रोजन फूड की कोई अहम भूमिका थी। रिपोर्ट में यह कहा है कि कोविड-19 इंसानों में चमगादड़ों के जरिये फैला लेकिन उन्‍होंने इस धारणा को नकारा है कि वायरस, मध्‍य चीन के हाई सिक्‍युरिटी लैब से लीक हुआ।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-