Breaking News

महाराष्ट्र में रात 8 बजे के बाद नहीं खुलेंगे रेस्तरां-मॉल, नई गाइडलाइन में कई और पाबंदिया

@शब्द दूत ब्यूरो

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने के साथ कई अन्य तरह के अंकुश लगा दिए हैं। लोग रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक समुद्र तटों पर नहीं जा पाएंगे। ड्रामा थिएटर भी 27 मार्च की रात से बंद हो जाएंगे।

इसमें राजनीतिक, धार्मिक और अन्य सभी तरह की भीड़ इकट्ठा करने पर भी रोक शामिल है। रेस्तरां, गार्डेन और मॉल रविवार से 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नहीं खुलेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार ने एक आदेश में कहा, पांच से ज्यादा लोगों को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे के बीच कई इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह आदेश 27 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। अगर किसी ने नियम का उल्लंघन किया तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1000 रुपये का जु्र्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-