वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार ने वक्त की बंदिश खत्म कर दी है। अब जनता सुविधानुसार चौबीसों घंटे और सातों दिन कोरोना का टीका लगवा सकती है। इसकी घोषणा खुद स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन ने की है। हर्षवर्धन ने ट्वीट किया है कि सरकार ने वैक्सीनेशन की रफ़्तार बढ़ाने के लिए समय की बाध्यता समाप्त कर दी है। देश के नागरिक अब 24×7अपनी सुविधानुसार टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समय की कीमत बखूबी समझते हैं।


Check Also
जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?
🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
