Breaking News

पुदुच्चेरी में भाजपा, सहयोगी दल नहीं करेंगे सरकार बनाने का दावा, लगेगा राष्ट्रपति शासन

 

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। पुदुच्चेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अब वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दल वहां पर सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे। वहां, राष्ट्रपति शासन ही लगाया जाएगा।

बता दें, पुदुच्चेरी में कांग्रेस के कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आ गई.  इसके बाद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी के इस्तीफे के कारण पुदुच्चेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई। हाल ही में कई कांग्रेस विधायकों और बाहर से समर्थन दे रहे द्रमुक के एक विधायक के इस्तीफे के कारण केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-