Breaking News

काशीपुर :पर्यावरण संरक्षण जनजागरूकता के संदेश के साथ क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने आयोजित की साइकिल रैली

काशीपुर ।  क्लीन एंड ग्रीन संस्था के तत्वाधान में आज शहर में साइकिल रैली निकाली गई। रैली का आयोजन पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले सीमित संसाधनों के समुचित उपयोग करने के उद्देश्य से देशभर के चुनिंदा 31 शहरों में आयोजित की जाने वाली रैली की  श्रंखला का एक हिस्सा थी। 

मानपुर रोड स्टेडियम के निकट स्थित दिव्यराज फिलिंग स्टेशन पर सुबह 10 बजे निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादों का कम से कम उपयोग करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर जोर देना है। साइकिल रैली को मुख्य अतिथि  ए एस पी प्रमोद कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पेट्रोल पंप से मानपुर तिराहा होते हुए पॉलीटेक्निक रोड से सीतापुर आँखों के अस्पताल की ओर से होते हए विजयनगर के रास्ते लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करके वापस दिव्यराज पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। वहां सभी धावकों को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुरक्षा के लिहाज से रैली के रूट पर पुलिस पिकेट तैनात रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ए एस पी प्रमोद कुमार के अतिरिक्त एच पी सी एल के उत्तर प्रदेश विक्रय अधिकारी रोहित कुमार, विक्रय अधिकारी राकेश कुमार, दिव्यराज पम्प के स्वामी तथा बार एसोसिएशन जसपुर के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह क्लीन ग्रीन के संरक्षक पूर्व कोतवाल विजय चौधरी उत्तराखंड एथलीट संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी काशीपुर कोतवाल संजय पाठक विभु शर्मा कौस्तुभ कौशिक क्लीन ग्रीन के अध्यक्ष सर्वेश बंसल, सुरेश शर्मा, प्रवेश राठी, गौरव गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग, विकी सौदा, नूपुर गुप्ता, रामा गर्ग, मनीष सपरा, रूबी सपरा, डॉ राहुल, सरफराज चौधरी, रफी पाशा, क्लीन ग्रीन के सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज मंसूरी, वंदना, नूपुर गुप्ता, पूनम मंझारिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-