Breaking News

सरकार किसानों को बताए कि वह कानून वापस क्यों नहीं ले सकती, हम उसका सिर नहीं झुकने देंगे: राकेश टिकैत

@शब्द दूत ब्यूरो

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने केन्द्र सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताये कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती और ‘‘हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे।” राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हिंसा के कारण किसान आंदोलन के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर जोर पकड़ने के बीच टिकैत ने सरकार से कहा, ‘‘सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह नये कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने पर अड़ी हुई है?”

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसानों को अपनी बात बता सकती है। हम (किसान) ऐसे लोग हैं जो पंचायती राज में विश्वास करते हैं। हम कभी भी दुनिया के सामने सरकार का सिर शर्म से नहीं झुकने देंगे।” टिकैत ने कहा, ‘‘सरकार के साथ हमारी विचारधारा की लड़ाई है और यह लड़ाई लाठी-डंडों, बंदूक से नहीं लड़ी जा सकती और ना ही उसके द्वारा इसे दबाया जा सकता है। किसान तभी घर लौटेंगे जब नये कानून वापस ले लिए जाएंगे।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरीश रावत ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को बताया गलत, बोले- सदस्यता मेरे खून और हड्डियों में है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर 2026) देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-