Breaking News

प्रदर्शनकारियों के लाल किला पर केसरिया झंडा फहराने को योगेंद्र यादव ने गलत बताया

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे किसानों का राजधानी दिल्ली में हंगामा जारी है। प्रदर्शनकारी किसान पहले से तय रास्ते से हटकर दिल्ली में दाखिल हो गए और सैकड़ों किसान लाल किला पहुंच गए। लाल किला के ऊपर चढ़कर किसानों ने केसरिया झंडा फहरा दिया। हालांकि बाद में पुलिसकर्मी ने झंडा उतार दिया। योगेंद्र यादव ने किसानों के इस तरह के प्रदर्शन को गलत बताया है।

योगेंद्र यादव ने कहा, ”यह बिना किसी संदेह के निंदनीय है और शर्मिंदगी का विषय है। यह गणतंत्र के लिए, देश के लिए शर्मिंदगी का विषय है। मैं किसान नेताओं और आंदोलन में शामिल लोगों से अपील करता हूं कि पुलिस के दिए रूट को ही मानें। जो लोग तय रूट से बाहर चले गए हैं उन्हें भी तय रूट पर ही वापस आ जाना चाहिए। अभी मैं यह भी नहीं जानता कि यह हमारे संगठन के लोग हैं या कौन है। लेकिन ऐसा जो लोग भी कर रहे हैं वो निंदनीय है। मुझे अभी यह नहीं पता कि आगे क्या होगा, लेकिन मैं सिर्फ एक बार और अपील करना चाहता हूं कि इससे आंदोलन और किसान की छवि खराब हो रही है। कृपया ऐसा ना करें, पुलिस द्वारा निर्धारित रूट पर ही रहें।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-