Breaking News

किसान बिल के समर्थन में कार्यक्रम रोकने की सलाह दी गृहमंत्री अमित शाह ने, हरियाणा के शिक्षा मंत्री बोले

नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली रद्द होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार को कृषि कानूनों के समर्थन में रैली या समारोह आयोजित न करने की सलाह दी है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि अगले आदेश तक हरियाणा सरकार कृषि कानूनों के समर्थन में कोई समारोह या रैली नहीं करेगी।

गुज्जर बीते दिनों खट्टर और दुष्यंत चौटाला की अमित शाह के साथ हुई बैठक में मौजूद थे। वहीं शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा था कि हरियाणा किसान आंदोलन का मूलकेंद्र है इसलिए बैठक में कानून-व्यवस्था पर चर्चा की गई।

उन्होंने यह भी कहा कि अब मामला सुप्रीम कोर्ट के पाले में चला गया है इसलिए किसानों को अपना आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए। अब सुप्रीम कोर्ट ही कानूनों में बदलाव या रद्द करने का फैसला ले सकता है।  बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कानूनों के अमल पर रोक लगा दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-