Breaking News

कोरोना संक्रमण के बीच देश में बर्ड फ्लू की आहट, चार राज्यों में वायरस की पुष्टि

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। पिछले 10 दिनों में भारत के कई राज्यों में लाखों पक्षी मृत पाए गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि देश में एक बार फिर से बर्ड फ्लू का प्रकोप हो सकता है। फिलहाल चार राज्यों- हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल और राजस्थान ने बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी है, जिसके बाद इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई अन्य राज्य भी अलर्ट हो गए हैं।

केरल में पिछले कुछ दिनों में 12,000 बत्तखों की मौत हुई है, जिसके बाद पड़ोसी राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु सावधानी बरत रहे हैं। वहीं हिमाचल में भी हजारों पक्षी मृत मिले थे, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और हरियाणा ने अपने-अपने राज्य में सैंपलों की जांच करनी शुरू कर दी है। बता दें कि बर्ड फ्लू या एवियन फ्लू वायरस घरेलू पोल्ट्री और दूसरे पक्षियों और जानवरों की नस्लों को संक्रमित कर सकता है।

हिमाचल के कांगड़ा में किसी भी तरह के पोल्ट्री के पक्षियों, किसी भी नस्ल की मछलियां या उनसे जुड़ा उत्पाद, जिसमें अंडा, मीट, चिकन वगैरह शामिल है, के स्लॉटर, खरीद-बिक्री और निर्यात पर रोक लगा दी गई है। हरियाणा के पंचकूला में पिछले 10 दिनों में चार लाख पोल्ट्री के पक्षियों की मौत हुई है। हालांकि, राज्य ने अभी तक फ्लू की पुष्टि नहीं की है। प्रशासन का कहना है कि इसकी जांच हो रही है।

केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने भी नई दिल्ली में राज्य सरकारों के एक्शन और पूरे मामले की मॉनिटरिंग के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है। देश के सभी राष्ट्रीय अभ्यारण्यों और पार्कों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 सिद्धि सिने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देती फिल्म ‘ऐना’के टाइटल सॉन्ग ने जीता लोगों का दिल हुआ वायरल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) क्षेत्रीय सिनेमा के उभरते परिदृश्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-