Breaking News

शादी के लिए मैं धर्म परिवर्तन के समर्थन में नहीं: राजनाथ सिंह

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून का समर्थन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से विवाह के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि धर्म परिवर्तन क्यों किया जाना चाहिए। सामूहिक स्तर पर धर्म परिवर्तन रुकना चाहिए। जहां तक मेरी जानकारी है, मुस्लिम धर्म में कोई दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकता। मैं व्यक्तिगत रूप से विवाह के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करता हूं।’

राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण कानून के दुरुपयोग से जुड़े सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक विवाह और शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन में फर्क होता है। वह बोले, ‘बहुत से मामलों में आपने देखा होगा कि जबरन धर्म परिवर्तित किया जाता है और कई बार यह लालच के लिए भी किया जाता है। प्राकृतिक विवाह और शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन में बड़ा फर्क होता है और मुझे लगता है कि इन कानूनों को बनाने वाली सरकारों ने इन सभी बातों पर विचार किया है।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-