Breaking News

महज 27 लोगों की आबादी वाला दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो 

शीर्षक देख आप चौंक गये होंगे। लेकिन ये सच है। इंग्लैंड के पास स्थित सीलैंड नामक देश दुनिया का सबसे छोटा देश है। हालांकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता नहीं दी गई है। इसलिए आधिकारिक तौर पर वेटिकन सिटी ही सबसे छोटा देश कहा जाता है।

सीलैंड की जनसंख्या केवल 27 है।  इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीलैंड खंडहर हो चुके समुद्री किले पर स्थित है, जिसे दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरा ब्रिटेन ने बनाया था। हालांकि बाद में खाली कर दिया।

इस देश  को माइक्रो नेशन भी कहा जाता है।  सीलैंड पर 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था। उसने खुद को यहां का प्रिंस घोषित कर  लिया था। रॉय बेट्स की मौत के बाद इस पर उनके बेटे माइकल का शासन है। माइक्रो नेशन इसे इसलिए कहा जाता है कि  देश होने  के बावजूद इन्हें मान्यता नहीं मिली होती है। सीलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर यानी कि करीब 0.25 किलोमीटर है। 

सीलैंड का क्षेत्रफल कम होने के कारण इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। ऐसे में जब पहली बार  लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इस देेश के लोगों की खूब मदद की और डोनेशन दिए। इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली। वहीं अब इस छोटे देश की सैर पर अच्छे खासे टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं।
सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली है, इसलिए दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी को माना जाता है। वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 800 है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-