Breaking News

बिहार चुनाव:भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से रूडी और शाहनवाज़ हुसैन का नाम नदारद

@शब्द दूत ब्यूरो

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा समेत अधिकांश राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात भारतीय जनता पार्टी की सूची में देखने को मिली। जहां कई सांसदों के नाम थे लेकिन छपरा से सांसद राजीव प्रताप रूडी और बिहार में भाजपा का मुस्लिम चेहरा सैयद शाहनवाज़ हुसैन इस सूची से ग़ायब हैं। ऐसा पहली बार होगा जब इन दोनों नेताओं का नाम स्टार प्रचारक की सूची में नहीं है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह अभी तक की फीडबैक के आधार पर किया गया है। जहां राजपूत बहुल इलाक़े से योगी आदित्यनाथ या केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मांग अधिक थी।

राजीव प्रताप रूडी, जो पहली बार 1996 में भाजपा के टिकट पर लोक सभा के लिए चुने गये उनकी तुलना में 2014 में भाजपा में शामिल होने वाले औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह या केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह का स्टार प्रचारकों की सूची में होना सबके लिए हैरानी का विषय है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन का नाम इस लिस्ट में नहीं होना एक तरह से उन्हें संकेत है कि बिहार में जब तक नीतीश कुमार का साथ है तब तक मुस्लिम मतदाताओं के लिए अन्य मुस्लिम नेता काफ़ी हैं। यह पहली बार होगा, जब रूडी या शहनवाज जैसे नेता, स्टार प्रचारक के रूप में विधानसभा चुनावों में नहीं दिखेंगे। इस लिस्ट में राष्ट्रीय जनता दल से आए और भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद बने रामकृपाल यादव का नाम है तो पहली बार राज्य सभा गए विवेक ठाकुर भी इस सूची में हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-