Breaking News

काशीपुर में पेट्रोल पंपों पर मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

काशीपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के तहत महानगर कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों के समक्ष प्रदर्शन कर डीजल तथा पेट्रोल के मूल्यों में की जा रही वृद्धि का  विरोध किया। शहर के तमाम पेट्रोल पंपों पर दस दस की संख्या में शामिल होकर कांग्रेसियों ने लोगों को समझाया कि डीजल तथा पेट्रोल में की जा रही वृद्धि से आम जनजीवन त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार से बदले की भावना से काम किया जा रहा है उसका कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी।

काशीपुर में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जोशी अरूण चौहान महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य मुक्ता सिंह मुशर्रफ हुसैन त्रिलोक अधिकारी राशिद फारूकी सुभाष पाल सचिन नाडिग महेंद्र बेदी जितेन्द्र सरस्वती आदि तमाम कांग्रेस नेता शामिल रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-