Breaking News

उत्तराखंड :राजकीय कर्मियों ने रात नौ बजे दीपक जलाये, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

काशीपुर ।राजकीय कर्मचारियों ने आज रात्रि नौ बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  अपने-अपने घरों के सम्मुख एक-एक दीपक जलाया । बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बने राजकीय कर्मियों के संयुक्त मोर्चे ने यह आह्वान किया था।

राज्य में तमाम स्थानों पर राजकीय कर्मियों ने दीपक जलाये

माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली के लिए दीपक जलाओ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य भर में राजकीय शिक्षकों ने भीी अपनी भागीदारी निभाई। काशीपुर रामनगर रूद्रपुर बाजपुर जसपुर समेत पूरे प्रदेश में राजकीय कर्मचारियों ने दिया जलाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई। 

कर्मचारियों का कहना है कि  कोरोना महामारी से लड़ने को लेकर कर्मचारी बेखौफ होकर कोरोना वॉरियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर उन्हें अपने बुढ़ापे के एक मात्र सहारे पेंशन की कमी भी बहुत खल रही है।

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में यह पेंशन बंद की गई थी। एक अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि यह कर्मचारियों के मूल अधिकार है। इसीलिए  अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को अपना बुढ़ापा अंधकारमय नजर आ रहा है।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में रामनगर काशीपुर व जसपुर के शिक्षक के सी त्रिपाठी एवं पदाधिकारी जिला मंत्री अजय शंकर कौशिक प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता मनोज शर्मा दीपक शर्मा सर्वेश चंद्र मिश्रा प्रदीप त्यागी मनोज विश्नोई ए के अग्निहोत्री समेत तमाम कर्मचारी शामिल रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-