Breaking News

मध्य प्रदेश : बागी विधायक नहीं चाहते सिंधिया भाजपा में जायें, दिलचस्प मोड़ पर राजनीति

@शब्द दूत ब्यूरो 

मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में एक नया मोड़ सामने आया है। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया अब तक भाजपा में शामिल नहीं हुये हैं। बार बार समय बदला जा रहा है।

दरअसल कांग्रेस के बागी हुये कुछ विधायक नहीं चाहते कि सिंधिया भाजपा में शामिल हों। इन बागी विधायकों का कहना है कि जीवन भर उन्होंने भाजपा विरोध की राजनीति की है। हालांकि इन विधायकों का यह भी कहना है कि वह सिंधिया के साथ तो हैं पर भाजपा के नहीं।

ऐसे में मध्य प्रदेश में हुई बगावत में पेंच फंस गया है। उधर कांग्रेस खेमे की ओर से कहा गया है कि बागी विधायक पार्टी के संपर्क में हैं। इतना ही नहीं दावा तो यह भी किया गया है कि भाजपा के विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।

बहरहाल मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। राजनैतिक शतरंज की बिसात पर शह और मात का खेल जारी है। देखना है कि बाजी किसके हाथ लगती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-