Check Also
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा पांचवें राज्य में सत्ता गंवाने जा रही है। आज चल रही झारखंड विधानसभा की 81चुनाव की मतगणना में भाजपा सत्ता की दौड़ से बाहर दिख रही है। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी अभी भी वहां भाजपा ही है। 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे फिलहाल यही बता रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल होता दिख रहा है। वहीं सत्ताधारी बीजेपी अब पिछड़ती नजर आ रही है।
ऐसे में आजसू जेवीएम जैसे छोटे दल किसके साथ जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था। बीजेपी जहां एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है तो वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की नजर सत्ता पर दोबारा वापसी की है। 



🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …